छपरा , मार्च 30 -- बिहार में सारण जिले के खैरा थाना क्षेत्र में बस के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 12 अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरुआ गांव से रविवार की देर रात को एक बस शव यात्रा के लिये निकली थी। बस चालक ने रामपुर कला गांव के समीप मुख्य पथ पर अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस पलट गई।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना में शव यात्रा में शामिल लेरुआ गांव निवासी शिवाजी सिंह (80) की मौत हो गई, जबकि लगभग 12 लोग घायल हो गए ।

सूत्रों ने बताया कि उक्त मार्ग से गुजर रहे डायल 112 की टीम ने तुरंत ही राहत और बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित