छपरा, मई 03 -- बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र से पिछले शुक्रवार को गायब पूर्व लोक अभियोजक पवन कुमार का शव पुलिस ने कुआं से बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पिछले शुक्रवार को पूर्व लोक अभियोजक अपने घर से अहले सुबह ही अपने घर से बाहर निकले थे,लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटे। उनकी पत्नी ने इस सिलसिले में भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सूत्रों ने बताया कि आज ढ़ेला जी मंदिर के समीप स्थित कुआं से पवन कुमार का शव बरामद किया गया है।घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित