छपरा , मई 30 -- बिहार के सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में एक युवक ने अपनी भाभी की कुदाल से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सलहा गांव निवासी नंदन महतो की पत्नी पुष्पा देवी (35) का किसी बात को लेकर अपने देवर सोनू महतो से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर सोनू महतो ने पुष्पा देवी पर कुदाल से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।घटना के बाद परिजन घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी सोनू महतो फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित