छपरा , जुलाई 16 -- बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि घटना के बाद परिजन और पुलिस बच्ची को जांच एवं उपचार के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच के दौरान बताया कि अधिक रक्तस्राव होने के कारण बच्ची को तत्काल रक्त की जरूरत है।
सूत्रों ने बताया कि अस्पताल में तत्काल आवश्यक रक्त उपलब्ध नहीं होने पर तरैया थाना के प्रभारी धीरज कुमार ने मानवता का परिचय देते हुए स्वयं रक्तदान किया, जिससे बच्ची का उपचार शुरू हो सका और उसकी जान बचाई जा सकी।
इस बीच पुलिस ने मामले में पॉक्सो अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित