छपरा , जून 20 -- बिहार के सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में तालाब में डूबकर एक युवक की मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि हसनपुरवा चनचौड़ा गांव निवासी स्वर्गीय हरेंद्र राम का पुत्र सोनू कुमार राम (30) शुक्रवार की देर शाम शौच के लिए घर के बाहर तालाब के पास गया था। शौच के बाद हाथ-पैर धोने के लिए वह तालाब में उतरा, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब के पास पहुंचने पर परिजनों ने उसका शव पानी में तैरता हुआ देखा, जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित