छपरा, जुलाई 15 -- बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अवस्थित जय प्रकाश विश्वविद्यालय के मुख्य प्रशासनिक भवन के कमरे में बुधवार को शार्ट सर्किट से आग लग गई।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य प्रशासनिक भवन के एक कमरे में लगे इलेक्ट्रिक पैनल में अचानक आग लग गई। उक्त कमरे में ही परीक्षा विभाग से जांच की गई उत्तर पुस्तिका भी रखी हुई है। इसके बाद विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। इसके साथ ही दमकल विभाग को भी सूचना दी गई।
सूत्रों ने बताया कि दमकल विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित