छपरा , अप्रैल 28 -- बिहार में सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र से पुलिस ने गंडक नदी के समीप से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि रेवाघाट गंडक नदी के समीप स्थानीय ग्रामीणों ने एक शव को देखकर इसकी सूचना दी।

सूत्रों ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 60 वर्ष है और उसकी तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।सोशल मीडिया के माध्यम से मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित