छपरा, मार्च 17 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में पीड़िता के पिता ने पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा है कि उनकी पुत्री शौच के लिए घर से बाहर निकले थी। इसी दौरान गांव के दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल छपरा भेजा।दोनों नामजद आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित