छपरा , अप्रैल 05 -- बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में पिछले दिनों सड़क दुघर्टना में घायल एक युवक की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि हनुमानगंज कतालपुर गांव निवासी समीर (24) पिछले दिनों सड़क दुघर्टना में उचितपुर काली स्थान के पास घायल हो गया था। इस घटना के बाद परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया था , जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित