छपरा , फरवरी 04 -- बिहार में सारण जिले के कोपा थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम सड़क दुघर्टना में घायल दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बसडीला गांव निवासी ओमप्रकाश तिवारी (60) और ऋषिदेव पांडेय (75) अपने खेत का पटवन करने के बाद देर शाम को पैदल ही घर लौट रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसकी जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें इलाज के लिये सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिये पटना भेज दिया। पटना में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतको के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित