छपरा , अप्रैल 04 -- बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि लौवा गांव निवासी दूधनाथ राय की पत्नी पुष्पा देवी(35) शौच करने के लिए अपने घर से बाहर खेत की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में किसी विषैले सांप ने उसे डंस लिया। इसके बाद मुंह से सफेद पानी निकलने और अचेत होने की स्थिति में परिजन उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित