छपरा , जुलाई 09 -- बिहार में सारण जिले में घटित दो अलग-अलग सड़क दुघर्टनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छपरा- भोजपुर वीर कुंवर सिंह सेतु पर डोरीगंज थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित ट्रक ने दूसरे ट्रक के खलासी मुज्जफरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के करनाल गांव निवासी बिल्टू राम(47)को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

दूसरी घटना में मकेर थाना क्षेत्र में छपरा- मुज्जफरपुर मुख्य पथ पर मुज्जफरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के अतसर गांव निवासी मोहम्मद रियाज को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित