छपरा , जुलाई 12 -- बिहार में सारण जिले के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पानापुर थाना क्षेत्र के कोंध भगवानपुर गांव निवासी चिंटू साह की पत्नी तुंती देवी(30) अपने पति और दो बच्चे के साथ मोटरसाइकिल से जा रही थी। इसी दौरान धेनुकी चौक पर यातायात जाम होने पर वह मोटरसाइकिल से नीचे गिर गई।जिसे पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों शव को मुख्य पथ पर रखा कर रास्ता जाम करने के साथ धरना-प्रदर्शन किया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
ट्रक चालक गाड़ी लेकर भाग गया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित