छपरा , सितम्बर 03 -- बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चिंतामनपुर गांव निवासी अखिलेन्द्र कुंवर(23) साइकिल से अपने घरेलू पशुओं की दवा खरीद कर सतजोड़ा बाजार से वापस लौट रहा था। इसी दौरान पानापुर-लखनपुर-बंगरा घाट पुल मुख्य मार्ग पर पीछे से आ रहे हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित