छपरा , जुलाई 28 -- बिहार में सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक महिला की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सिरिस्तापुर गांव निवासी हृदया राम की पत्नी कलावती देवी(62) अपने घर के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गई। दुर्घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित