छपरा , अगस्त 02 -- बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि छपरा-सिवान मुख्य पथ पर अलखदेव नारायण सिंह उच्च विद्यालय के समीप अनियंत्रित तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पहले मोटरसाइकिल सवार पड़ोसी जिला सिवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी अमलेश प्रसाद(45) के मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया. जिनकी मौत हो गई। इसके बाद भागने के दौरान स्कार्पियो चालक ने सड़क किनारे बैठे संतोष सिंह और उपेन्द्र सिंह को भी घायल कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही दोनों घायलों को उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया।

इस घटना के बाद स्कार्पियो चालक गाड़ी लेकर भाग निकला है। पुलिस इस मामले में अज्ञात स्कार्पियो चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित