छपरा , मई 19 -- बिहार में सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क दुघर्टना में एक आटोरिक्शा चालक की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के लकड़हट्टा गांधी चौक निवासी बसंत मिस्त्री का पुत्र कृष्णा कुमार(40) गांधी चौक से आटोरिक्शा में सवारी लेकर गड़खा गया था। जहां से वापस लौटने के दौरान भैंसमारा गांव के समीप मुख्य पथ पर विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने आटोरिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में घायल कृष्णा कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला है। जिसके बाद पुलिस ट्रक जब्त कर थाने में ले आयी है।
पुलिस ट्रक के रजिस्ट्रेशन नंबर की जांच कर भागे चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित