छपरा , मई 29 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना के दियारा क्षेत्र में व्रजपात एक व्यक्ति की मौत हो गई, एक महिला झुलस गई है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि भदपा गांव निवासी जगलाल चौधरी (60) और आरती देवी गोरिया छपरा के दियारा क्षेत्र में खेत में परवल तोड़ रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश में आकाशीय बिजली उनके उपर गिर गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन दोनों को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सक ने जगलाल चौधरी को मृत घोषित कर दिया। आरती देवी की चिकित्सा की जा रही है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित