छपरा , अगस्त 02 -- बिहार में सारण जिले के इसुआथाना क्षेत्र में विद्युत स्पर्शाघात लगने से एक युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अता नगर गांव निवासी विजय कुमार का पुत्र अभिनंदन कुमार(21) अपने खेत में पानी पटाने के दौरान पानी वाले मोटर से निकले करंट का शिकार हो गया। इस घटना के बाद परिजन इलाज के लिए उस नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित