छपरा , मई 27 -- बिहार में सारण जिले के रसूलपुर थाना की पुलिस ने बुधवार को वाहन जांच के दौरान एक अपराधी को देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रसूलपुर थाना पुलिस अपने क्षेत्र से गुजर रहे वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान वाहन जांच को देखकर एक मोटरसाइकिल सवार युवक भागने लगा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया और जांच के दौरान उसके पास से 01 देशी कट्टा बरामद किया ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित