छपरा , अप्रैल 05 -- बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में एक युवक की लू लगने से मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि गड़खा थाना क्षेत्र के श्रीपाल बसंत निवासी राजकुमार महतो (24) काम करने के लिए रामपुर आमी गांव गया हुआ था। जहां वह लू लगने से चंवर में बेहोश हो कर गिर गया था। उक्त स्थान से गुजर रहे लोगों ने उसे इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही मामले की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है।
पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित