छपरा , जून 26 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा - सिवान रेलखंड के दाउदपुर स्टेशन के समीप किसी रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
राजकीय रेल पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एकमा थाना क्षेत्र के माने गांव निवासी राजकुमार साह(75) दाउदपुर स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करने के दौरान किसी रेलगाड़ी की चपेट में आ गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजकीय रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। राजकीय रेल पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित