छपरा , मई 24 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंक्शन स्थित रेलवे सुरक्षा बल,सीआइबी और सीपीडीएस ने संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन की बोगी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद करने के साथ पांच शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोंदिया से बरौनी जाने वाली ट्रेन संख्या 15232 की सुरक्षा के लिए चल रहे जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर बोगी संख्या ईसी 227257 की जांच में पांच युवकों के बैग से विभिन्न ब्रांड की करीब 107 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। उक्त जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 90 हजार रूपया बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित