छपरा , मई 13 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे छपरा - बलिया रेलखंड के मांझी स्टेशन के समीप रेलगाड़ी से गिरकर एक यात्री घायल हो गया है।

सूत्रों से आज मिली जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के सिधागर गांव निवासी मिथलेश उपाध्याय लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चल कर दरभंगा जाने वाली ट्रेन में रोसड़ा स्टेशन से हुआ था। ट्रेन के गेट पर बैठने के कारण असहज हो कर वह मांझी स्टेशन के समीप रेलवे पटरी पर गिर कर घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलने पर स्टेशन मास्टर ने त्वरित राहत देते हुए युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इसकी जानकारी पीड़ित के परिजन को भेज दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित