छपरा , अप्रैल 03 -- बिहार में सारण जिले के मकेर थाना की पुलिस ने मघनिषेद विभाग से प्राप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मघनिषेद विभाग से सूचना प्राप्त हुई थी कि राजस्थान नम्बर की एक ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब मुजफ्फरपुर भेजी जा रही है।

इस सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने रेवाघाट पूल के समीप वाहन जांच शुरू कर दिया।इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राजस्थान नम्बर के ट्रक की जांच की गई तो उक्त ट्रक से 11233.80 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया।

इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक कैसा राम को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध बिहार मघनिषेद एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 30(ए) में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ट्रक चालक राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र के कोलू गांव का निवासी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित