छपरा , मार्च 08 -- बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बालू माफिया ने खनन पदाधिकारी के गाड़ी का शीशा तोड़ दिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि जगदम कालेज के समीप खनन पदाधिकारी अवैध बालू माफिया के विरुद्ध जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर को रोकने एवं उससे बालू के चालान की जांच करने के दौरान कुछ बालू माफिया वहां पहुंच गये और विरोध करने के साथ ही उनके गाड़ी का शीशा फोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर सारण प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नीलेश कुमार, पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार, जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव के साथ ही नगर और मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को निकाल कर जांच करने और प्राथमिकी दर्ज करने के बाद बालू माफियाओं की गिरफ्तारी के लिये छापामारी तेज कर दी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित