छपरा. , जून 02 -- बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई एक युवक की हत्या के तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि विगत 27 मई को बेरूइ गांव में चल रहे यज्ञ के दौरान मेले में झूले पर बैठने के लिए हुए विवाद में चार लोगों ने पिम्पल कुमार सिंह पर लाठी-डंडे और लोहा के छड़ से आक्रमण कर उसे घायल कर दिया था, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
इस घटना की नामजद प्राथमिकी मृतक के परिजनों ने पुलिस में दर्ज कराई थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने लगातार दबिश बनाते हुए मामले के चार में से तीन आरोपियों बेरुइ गांव निवासी साजन कुमार सिंह, आनन्द कुमार सिंह और प्रीतम कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और चौथे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित