छपरा , जनवरी 14 -- बिहार में सारण जिले के पानापुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने परिवारिक विवाद में जहर खा कर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि बगडीहा गांव निवासी जितेंद्र नट की पत्नी किरण देवी (20) का अपने घर में परिजनों से कुछ विवाद हो गया था, जिसके बाद उसने रात्रि में जहर खा लिया। बुधवार सुबह को जब वह नहीं उठी तो परिजन उसे जगाने के लिये उसके कमरे में पहुंचे, जहां वह मृत मिली।

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित