छपरा , अगस्त 02 -- बिहार में सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में पानी भरे गड्ढे में गिर कर एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि एकमा थाना क्षेत्र के लगुनी गांव निवासी अभिन्द्र साह(50) साइकिल से घर लौटने के दौरान भगवान टोला तेलनिया पुलिया पर पानी भरे गड्ढे में गिर गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित