छपरा , जून 04 -- बिहार में सारण जिले के पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा - बलिया रेलखंड के मांझी स्टेशन के समीप सरयू नदी पर बन रहे रेल पूल पर काम कर रहे मजदूर को एक बंदर ने धक्का मार कर 50 फीट नीचे गिरा दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मालदा जिला निवासी भीम मंडल मांझी स्टेशन के समीप सरयू नदी पर बन रहे रेल पूल पर मजदूर के रूप में काम कर रहा था। इस दौरान वहां पहुंचे एक बन्दर ने उसे निर्माणाधीन रेल पूल से धक्का देकर सरयू नदी में गिरा दिया। इस घटना के बाद उसे साथ काम कर रहे अन्य मजदूर इलाज के लिए मांझी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित