छपरा , अप्रैल 04 -- बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल के कर्मचारी ने एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इसुआपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव निवासी मोनू कुमार भगवान बाजार थाना क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में कम्पाउन्डर का काम करता था। इस अस्पताल में बीमार होने के बाद एक 10 वर्षीय बच्ची एवं उसके छोटे भाई को भर्ती कराया गया था।वह बच्ची आज सुबह बाथरूम में गई थी, जहां उक्त नर्सिंग होम के कंपाउंडर मोनू कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना की जानकारी पीड़िता ने अपने परिजनों को दी,जिसके इस मामले की सूचना थाना पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित