छपरा , मई 25 -- बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में सोमवार को तालाब में नहाने के दौरान एक किशोर की डूबकर मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भटौली गांव निवासी अजय यादव का पुत्र आदित्य कुमार(13) अपने गांव में स्थित तालाब में दोस्तों के साथ नहाने गया था,जहां गहरे पानी में जाने से उसकी डूबकर मौत हो गई।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है ।पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित