छपरा , अप्रैल 04 -- बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में एक महिला की नदी में डूब कर मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बलूआ मर्दन गांव निवासी मोती लाल सहनी की पत्नी शिव सखी देवी (70) शौच करने के बाद गांव के समीप से गुजर रहे नदी में हाथ-पैर धोने गई थी। जहां पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में चली गई। वहां मौजूद महिलाओं के शोर मचाने के बाद ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस इस मामले में मृतका के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित