छपरा , अगस्त 27 -- बिहार में सारण जिले के मांझी और रिविलिंग थाना क्षेत्र में सरयू नदी में स्नान करने गये दो लोगों की डूब कर मौत हो गई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मांझी थाना क्षेत्र के नचाप गांव निवासी रितेश कुमार(16) अपने दोस्तों के साथ सरयू नदी में स्नान करने गया था। जहां गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई।

वहीं दूसरी घटना में रिविलगंज थाना क्षेत्र के विरम परसा गांव निवासी अर्जुन सिंह(27) नदी के उपर बने पूल के चाहरदिवारी पर बैठा था। संतुलन खोने पर वह सरयू नदी की तेज धारा में गिर जिस और बहने लगा। इस घटना के बाद स्थानीय मछुआरों ने उसे नदी से निकाल कर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित