छपरा , मई 18 -- बिहार में सारण जिले के सोनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ईंट भट्ठे के मजदूर ने एक दूसरे मजदूर की मारपीट के दौरान कुदाल से प्रहार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने हत्या के अभियुक्त गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि थाना पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सबलपुर दियारा क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे पर दो मजदूरों के बीच हुई मारपीट में दयाल उरांव नाम के व्यक्ति की हत्या हो गई है। जानकारी के अनुसार आरोपी राजू उरांव ने कुदाल से प्रहर कर अपने साथी मजदूर की हत्या कर दी थी।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ हत्या के आरोपी झारखंड के लोहरदगा जिले के सेमरा थाना क्षेत्र के निवासी राजू उरांव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित