छपरा , अगस्त 31 -- बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए झगड़ा को सुलझाने पहुंची पुलिस बल पर हमला कर दिया गया, जिसमें एक महिला पुलिस सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि संग्रामपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े को सुलझाने के लिए तरैया थाना की पुलिस पहुंची, इसी दौरान कुछ असमाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला पुलिस किरण कुमारी सहित चार अन्य पुलिस कर्मी चुनचुन कुमार , प्रवीण कुमार, मंगल ठाकुर और कुणाल कुमार सिंह घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित