छपरा, मई 25 -- बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में तालाब में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पचखंडा गांव निवासी मंटू शर्मा का पुत्र मनीष कुमार(11) अपने दोस्तों के साथ तालाब के किनारे खेल रहा था। खेल के दौरान शौच करने के बाद वह अपना हाथ-पैर धोने के लिए तालाब के किनारे पहुंचा था। जहां पैर फिसलने से वह तालाब के गहरे पानी में चला गया।उसके साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां पहुंचे ग्रामीणों ने उसे तालाब से बाहर निकालकर इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया,जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस मामले में मृतक के परिजनों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित