छपरा , मई 11 -- बिहार में सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि लगनपुरा गांव निवासी भूषण राय का पुत्र विनय कुमार(28) बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान मुख्य पथ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित