छपरा , अप्रैल 10 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों मुख्य बाजार के एक ज्वेलरी दुकान से चोरी करने वाले तीन अपराधियों को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रिविलगंज में हुई पिछले 06 अप्रैल की चोरी के मामले में आसूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के बाद इसका उद्भेदन करते हुए पुलिस ने मोतिहारी निवासी सुधीर कुमार, फर्रुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के समीर तथा रेहान उर्फ कबीर को गिरफ्तार करने के साथ उनके पास से चोरी गए 5.3 ग्राम सोने के आभूषण, 1730 नगद, दो लाइटर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जाँच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित