छपरा , मार्च 20 -- बिहार में सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र में नवनिर्मित मकान की शटरिंग खोलने के दौरान छत से गिरने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांव निवासी संजय कुमार यादव (35) मशरक थाना के गंगौली गांव में एक नया छत की शेंटरिंग खोलने के दौरान अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित