छपरा , जुलाई 31 -- बिहार में सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के कारण एक महिला ने अपने पति की चाकू मार हत्या कर दी है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शेखटोली फिदर बाजार मोहल्ला निवासी स्व. मनीर का पुत्र विकास यूसुफ उर्फ सोनू का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद उसकी पत्नी जमीला खातून ने चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने के साथ ही आरोपी महिला जमीला खातून को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित