छपरा , मई 26 -- बिहार में सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र में गंगा दशहरा के अवसर पर सरयू नदी में स्नान करने आए तीन सगे भाइयों में एक की डूब कर मौत हो गयी।
इस हादसे के दौरान स्थानीय लोगों ने दो को बचा लिया, जबकि एक गहरे पानी में डूब गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाजार समिति मोहल्ला निवासी कृष्णा प्रसाद का पुत्र हरि जी(19) अपने दो अन्य भाई के साथ गंगा दशहरा के अवसर पर रिविलगंज थाना क्षेत्र के श्रीनाथ बाबा घाट आया था। जहां स्नान करने के दौरान तीनों भाई सरयू नदी के गहरे पानी में चले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित