छपरा , मई 14 -- बिहार में सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों घटित एक किशोरी के साथ दुष्कर्म मामले के दो आरोपियों ने गुरवार को व्यवहार न्यायालय छपरा के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दाउदपुर थाना क्षेत्र की एक किशोरी को एकमा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने चाकू के बल पर जबरदस्ती अगवा किया और सुनसान कब्रिस्तान में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

सूत्रों ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के परिजनों ने एकमा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता की चिकित्सीय जांच सदर अस्पताल में कराने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी थी।

सूत्रों ने बताया कि लगातार पुलिस दबिश के कारण दोनों आरोपियों थ कोहड़गढ निवासी निशांत कुमार सिंह और भरहोपुर गांव निवासी प्रदीप कुमार सिंह ने व्यवहार न्यायालय में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। जिसके बाद उन्हें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित