छपरा , मार्च 19 -- बिहार में सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र में बिहार और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले सड़क पूल जयप्रभा सेतु से गुरुवार को एक किशोरी के सरयू नदी में छलांग लगाने के बाद, उसके शव की तलाश जारी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वाह्न लगभग 10.30 बजे विघालय के ड्रेस में पहुंची एक अज्ञात किशोरी जिसके कंधे पर स्कूल बैग टंगा हुआ था। जयप्रभा सेतु के पाया नम्बर 05 के पास पहुंचने के बाद पूल से नीचे सरयू नदी में छलांग लगा दी।
सरयू नदी में चल रहे नाव के स्थानीय नाविकों ने किशोरी को नदी में छलांग लगाते देखा और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय तैराकों के मदद से उक्त किशोरी की खोज कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित