छपरा , मई 30 -- बिहार में सारण जिले के एकमा नगर पंचायत समिति के सशक्त स्थाई समिति का चुनाव शनिवार को सम्पन्न हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सशक्त स्थाई समिति चुनाव में रंजीत कुमार सिंह, राजू सिंह एवं शैलेन्द्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। निर्विरोध चुनाव संपन्न होने पर जनप्रतिनिधियों एवं समर्थकों ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित