छपरा , मई 25 -- बिहार में सारण जिला के गड़खा और कोपा थाना क्षेत्र में सोमवार को अलग अलग सड़क दुघर्टनाओं में दो लोगों की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गड़खा थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव निवासी स्वर्गीय मदन पंडित के पुत्र भोला पंडित(60) अपने घर से साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य पथ पर अनियंत्रित मोटरसाइकिल सवार ने उनके साइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण वह घायल हो गए। घायलावस्था में परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दूसरी घटना में कोपा थाना क्षेत्र के बगही गांव निवासी शिवचंद मांझी(58) अपने घर से मोटरसाइकिल से बाजार जा रहे थे। इसी दौरान मुख्य पथ पर उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलावस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
पुलिस मृतको के परिजनों से मिले आवेदन पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित