छपरा , अगस्त 14 -- बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में बीती देर शाम मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर घायल कर दिया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि अमनौर प्रखंड भाजपा नेता जितेन्द्र सोनी का जमीन सम्बंधित विवाद अपने पट्टीदारों से चल रहा है। गुरुवार की देर शाम रसूलपुर गांव के मध्य विद्यालय के समीप अचानक एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधियों ने उसके उपर गोलीबारी की, जिसके कारण वह घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित