रायपुर , अप्रैल 15 -- ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

श्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम, अनुशासन और अटूट संकल्प का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत से न केवल अपने परिवार और शिक्षकों का मान बढ़ाया है, बल्कि देश के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

उन्होंने उन विद्यार्थियों का भी हौसला बढ़ाया, जिन्हें इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि ऐसे विद्यार्थी निराश न हों और साहस, धैर्य तथा सतत प्रयास के साथ आगे बढ़ते रहें। सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित