रायपुर , मई 01 -- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में हुए क्रूज बोट हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शुक्रवार को अपने संदेश में कहा कि जबलपुर में हुआ यह हादसा अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले सभी लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में "ॐ शांति" लिखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित