जयपुर , अप्रैल 08 -- राजस्थान के साम्यवादी दलों ने पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक पंडित रामकिशन के 101वें साल में प्रवेश पर उनका सम्मान किया हैं।
पंडित रामकिशन का मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के कार्यालय में यहां यह सम्मान किया गया।
इस अवसर पर सीपीएम और सीपाई के राज्य स्तर के पदाधिकारियों ने पंडित रामकिशन को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सीपीएम से तारा सिंह सन्धू, प्रोफेसर वासुदेव और सीपाई से रवींद्र शुक्ला ने पंडित रामकिशन की पुस्तक "मैं जिन्दा हूं" की प्रतियों पर देश के वरिष्ठतम समता विचारक के हस्ताक्षर लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित